Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण की जंग के बीच ओलावृष्टि की जबरदस्त मार ,नष्ट हुई फसल ,काश्तकार की टूटी कमर

बड़कोट।

तहसील क्षेत्रान्तर्गत मौसम की बेरुखी के चलते भारी ओलावृष्टि ने किसानों की नगदी व पारंपरिक फसलों को नष्ट कर दिया है । पट्टी गीठ के खरशाली में एक दर्जन काश्तकारों के सेब के बगीचे तबाह हो गए। काश्तकारों ने सरकार से फसलों को हो रहे नुकसान पर मुआवजा देने की मांग की है ।
मालूम हो कि यमुना घाटी में दो दिनों से हो रही बारिश और ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी से मौसम काफी सर्द हो गया है। वही बड़कोट तहसील क्षेत्रान्तर्गत गिठ, नौगाँव, बड़कोट, गगटाड़ी, गडोली, मुगरसन्ति, खटाल, गोडर आदि पट्टियों में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, ग्राम खरशाली के स्थानीय का काश्तकार रमेश प्रसाद उनियाल, पंकज पंवार,चन्द्रमणि,जय सिंह, भरत सिंह,शिव प्रसाद, अभिराम, सुरभि लाल, जेरु लाल, सुंदरू लाल, मनवर सिंह, जेयेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह , रामनारायण,भागेश्वर प्रसाद, सूर्य प्रकाश,देवराज,बचन सिंह, प्रताप सिंह,हरदेव सिंह, जयदेव आदि का कहना है कि इस वर्ष अच्छी फुलवारी के बाद नकदी फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी थी लेकिन भारी ओलावृष्टि से फसलों को ही नही पौधों को भारी नुकसान पहुँचा है उन्होंने सरकार से फसलों को हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

छ:माह तक सरकार कर्मचारियों के आंदोलन व हड़ताल पर रोक लगाने के आदेश को उपनल संघ ने बताया तुगलकी फरमान।

Arvind Thapliyal

पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी हुई शुरू

admin

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई रजत जयंती,कला, संस्कृति और लोग संवाद का अद्भूत संगम…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page