Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

अधिकारियों को सख्त निर्देश, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए हैं कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है तथा समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑल वेदर के चल रहे रोड़ चौड़ीकरण से कई जगह बने डेंजर जोन 

admin

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र पंचायत बैठक में पंहुचे डीएम आर्य अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और जनता की समस्याओं के समाधान के दिये निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page