Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा – प्रहलाद पटेल

देहरादून 09 अक्टूबर, 2021 ।

     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय श्री प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।

Related posts

उत्तरकाशी:03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने किया नामांकन

admin

सड़क के अभाव में आज भी पीठ पर ढोए जाते हैं मरीज, दौणी गांव की बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सिस्टम में बैठे लोगों के विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page