Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ट्रेकिंग रूटों के साथ दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

समुद्र तल से 3639 मी0 ऊंचाई व भटवाड़ी ब्लाक के रैथल से करीब 8-9 किलोमीटर पर स्थित दयारा बुग्याल का शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पैदल चलकर ट्रेकिंग रूटों के साथ ही दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l

इस मौके पर जिलाधिकारी ने पर्यटक रूटों के मार्गों पर साफ-सफाई बनाये जाने एंव मार्गों के विभिन्न स्थानों पर विश्राम स्थलों के बेहतर रख-रखाव को लेकर वन महकमें के अधिकारियों को अवश्य दिशा – निर्देश दिये  उन्होंने कहा कि प्राकृतिक नैसर्गिकता से भरपूर प्रसिद्ध दयारा बुग्याल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है l पर्यटन के क्षेत्र में दयारा बुग्याल को विकसित किये जाने के लिये बेहतर प्रयास किये जायेगें l

जिलाधिकारी ने दयारा बुग्याल व बार्सू ट्रेक रूटों का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होेंने कहा कि ट्रेक रूटों में जिन-जिन जगहों पर भूस्खलन संभावित स्थान से मार्ग खराब हो रखे है  जिला योजना में उन कार्यों को प्रस्तावित करके पूर्ण किया जाएगा l जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बार्सू एंव रैथल पर्यटक रूटों पर स्वच्छता बनाये रखने को लेकर विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड भी चस्पा करें l जिलाधिकारी ने बार्सू से 04 किमी दूरी पर स्थित बरनाला में हैदराबाद से आये प्रशिक्षु आईपीएस,आईएफएस, आईडीईएस,आईआरएसों से भी मुलाकात की तथा उन्हें जनपद उत्तरकाशी के प्रमुख पर्यटक ट्रेक रूटों की जानकारियों बारे में अवगत कराया l जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि प्राकृतिक का आंनद अवश्य लें व पर्यटक रूटों पर साफ-सफाई में अपनी सहभागिता भी बनाये रखे l

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, सेक्शन अधिकारी नवीन चंद भट्ट, अतर सिंह गुसाईं व एसडीआरएफ के गबर सिंह मौजूद रहे।

Related posts

बड़कोट यमुना नदी के तिलाडी़ में नलकूप पेयजल योजना का मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी के निर्देश…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

आस्था।यमुना तट पर आस्था का दिव्य संगम: गगनानी का त्रिवेणी घाट, जहां मिलती हैं यमुना, गंगा और केदारगंगा की आध्यात्मिक धार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

रविवार को प्रदेश भर से आये कोरोना संक्रमण के 1413 नए मामलेे……..

admin

You cannot copy content of this page