Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहले भूकंप उसके बाद आंधी तूफान का कहर, कार क्षतिग्रस्त , 3 घायल ,अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी

जनपद की यमुनाघाटी जहां भूकंप की बजह से डोल उठी वही भारी आंधी तूफान से तहसील पुरोला के चंदेली के पास एक कार के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से पीएससी पुरोला लाया गया।

जबकि आंधी तूफान के नुकसान का आंकलन करने में प्रशासन जुटा हुआ है। और पूरी यमुनाघाटी अंधेरे में आ गयी है। आंधी तूफान से विधुत आपूर्ति ठप हो रखी है।

आपको बताते चले कि आज शनिवार को 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भुकम्प की तीव्रता 5.3 रियेक्टर आंकी गयी है। भुकम्प की बजह से दहशत में लोग आ रखे थे कि ठीक एक घण्टे के भीतर भारी आंधी तूफान ने यमुनाघाटी की विधुत आपूर्ति ठप कर दी। एक कार पर पेड़ गिरने से 3 लोग घायल हो गए।

यमुनाघाटी के अंधेरे में होंने की बजह से नुकसान का आंकलन लगाया जाना असम्भव हो रखा है।

उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने बताया कि भूकंप के झटके से नुकसान की कोई जानकारी नही है।जबकि आधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। उत्तरकाशी जिले में हुई फिर धारा 163लागू अब नहीं होगी कोई सभा और पंचायत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ा हादसा टला, बस के टायर रोड़ से बाहर जाते ही बस लटकी, ड्राईवर की सूझबूझ से बची कई जान

admin

You cannot copy content of this page