Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: 6 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
रुद्रप्रयाग

इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की गई।
बाबा केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 2 मई को धाम के लिए रवाना होगी।
3 को बाबा की डोली फाटा, 4 को गौरीकुंड और पांच को केदारनाथ में रात्री प्रवास करेगी।
इस वर्ष धाम में पूजाओं के लिए पुजारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें
एम टी गंगाधर लिंग केदारनाथ धाम,
शिवशंकर लिंग मद्महेश्वर मंदिर, शिव लिंग- ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ,
शशिधर लिंग – विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,
बागेश लिंग अतिरिक्त पुजारी होंगें।
कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही आज से केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियां भी हुई शुरू हो गई है।धाम सहित आसपास अभी कई फिट बर्फ जमी हुई है।

Related posts

पी जी कालेज कर्णप्रयाग अर्थशास्त्र विभाग मे “मोनिका एंव विजय पाल चुने गये मिस एंव मिस्टर फ्रेशर्स “…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिये प्रदान की 142 करोड़ की धनराशि

admin

विधानसभा चुनाव:भाजपा से टिकट न मिलने पर दावेदारों ने किया बगावती रुख अख्तियार

admin

You cannot copy content of this page