Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने वाले पांचों आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के मोरी थानांतर्गत अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के मामले में मोरी थाना पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के समय पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा।पुलिस आज गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेश करेगी।
विदित रहे कि विगत दिनों मोरी विकास खण्ड के सालरा गांव के एक अनुसूचित जाति के युवक ने मंदिर में प्रवेश करते समय पांच लोगों पर मारपीट करने व जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कल दिनभर पीड़ित युवक आयुष के परिजन मोरी थाने में धरने पर बैठे रहे।पुलिस ने देर शाम को पांचों नामजद आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार मोरी में ही मौजूद हैं, तथा पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

भारत-चीन सीमा पर जादूंग और नेलांग गांव में भोटिया और जाड़ समुदाय के लोग, अपने देवी-देवताओं को खुश करने के लिए पूजा के दौरान वेशभूषा में करते हैं नृत्य,देखे वीडियो में…..

admin

आस्था ‌।श्नीसनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में श्री शिवमहापुराण कथा का चतुर्थ दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न..

Arvind Thapliyal

लापरवाही।यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य अधर में, कपाट खुलने से पहले भी श्रद्धालुओं की चिंता बरकरार….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page