Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बसूंगा गाँव मे रंग लाई शराबबंदी की मुहीम। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने महिलाओं का सम्मान कर ऐसे फैसले की सराहना की।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।बीते दिनों उत्तरकाशी के नजदीकी गांव बसूंगा के ग्रामीणों ने आम बैठक कर शादी, व्याह व चुड़ाकर्म जैसे कार्यक्रमों मे शराबबंदी का प्रस्ताव पास किया था, जिस उपरांत बैठक के बाद हुई पहली शादी सादगी व पौराणिक रीति के साथ संपन्न हुई। ग्रामीणों की इस अभिनव पहल पर अपने गांव पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी ग्रामीणों की जमकर सराहना की व ऐसे फैसले को सामाजिक समरसत्ता के लिए जरूरी बताया। बसूंगा पुूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का भी पैतृक गाँव है। इस दौरान उन्होंने कहा की वे पहले से ही शादी व्याह मे बेफिजूल खर्चे व शराबबंदी के खिलाफ रहे है, जिसकी शुरुआत उनके गाँव से ही होना उनके लिए भी गौरवांवित करने वाला है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस मुहीम को पूरे क्षेत्र मे लागू करने की अपील की।

Related posts

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिये उकसाने पर एक ब्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना “… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:प्रधानमंत्री ने हर सीमावर्ती गांव को दी वाइब्रेंट विलेज के रूप में पहचान:ज्योतिरादित्य सिंधिया

admin

You cannot copy content of this page