Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:कोविडकाल में सराहनीय कार्य करने के लिए डीएम ने आशा कार्यकत्री, आशा फैसिलिटेटर एवं ब्लाॅक काॅर्डिनेटर किये सम्मानित

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित आशा कार्यकत्रियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कोविडकाल में बेहतरीन कार्य के लिए आशा कार्यकत्रियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविडकाल में टीकाकरण एवं कोविड पाॅजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आये लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं अन्य कार्यों का बेहतरीन तरीक़े से सम्पन्न किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आशाओं को अपने-अपने क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार लाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की भी अपील की।जिलाधिकारी ने आशा सम्मेलन में जनपद की समस्त आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटरों एवं ब्लाॅक कार्डिनेटरों के उत्साहबर्द्धन हेतु 03 आशा कार्यकत्री, 03 आशा फैसिलिटेटर एवं 01 ब्लाॅक काॅर्डिनेटर को कोविड काॅल के दौरान एवं अन्य गतिविधियों में सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन धनराशि के चेक प्रदान किए।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा डाॅ0 बी0के0 विश्वास, डाॅ0 कुलबीर सिंह राणा, सहित आशा कार्यकत्री एवं अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

आस्था। गंगनानी व खरसाली से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री व कुमार विश्वास ने की सनातन पदयात्रा की शुरुआत, वृंदावन तक देंगे ‘यमुना स्वच्छता और हिंदू एकता’ का संदेश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला दिव्यांग पुनर्वास प्रबन्धन समिति के कार्यो की समीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

admin

उत्तरकाशी:माँ भगवती के सानिध्य में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया रवांई शरदोत्सव विकास मेला बड़कोट का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page