Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भुगतान न मिलने से ठेकेदार विभाग के खिलाफ बैठे धरने पर पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट।
कालसी बयाली से खीमौत्रा तक मोटर मार्ग
के निर्माण के बाद भुगतान न मिलने से अपर यमुना वन विभाग के ठेकेदारो ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया हुआ है ।
मालूम हो की अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत कालसी बयाली से खीमौत्रा तक मोटर मार्ग का वन विभाग द्वारा विगत वर्ष निर्माण करवाया गया परंतु विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया गया। जिससे नाराज ठेकेदारों ने प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है ।ठेकेदारों का कहना है की विभागीय मानकों के अनुरूप सभी निर्माण कार्य किए गए लेकिन विभाग द्वारा दो साल होने को लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है । दरअसल ठेकेदारों की देनदारी खड़ी है , कई मजदूरों की मजदूरी तक रुकी हुई है। राशन की दुकानों की देनदारी है। विभाग सुनने को राजी नहीं ह अगर जल्द भुगतान नही किया गया तो मजबूरन उग्र आंदोलन को बाध्य होना होगा। इधर डी एफ ओ के पी वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि अभी स्टेशन से बाहर हूं ,पहुंचने पर उक्त प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा। धरना देने वाले ठेकेदारों में सरदार सिंह चौहान,ज्ञान लाल,मोहन गैरोला,गुरुदेव सिंह, कैलाश सेमवाल, चण्डी प्रसाद , एलम सिंह , आशा राम सिंह,चैन लाल ,दरमियान सिंह आदि धरने पर बैठे हुए है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :वैदिक मंत्रोचार के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Jp Bahuguna

रोड़ की बदहाली व प्रतिकर न मिलने से तीन गाँव के ग्रामीणों का जनआक्रोश प्रदर्शन रैली, पढ़े पूरी खबर…….

Team Yamunotri Express

*समाजसेवी अवतार नारायण नागरथ को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि*

admin

You cannot copy content of this page