Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बिजली चोरी के मामले में 82 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, विजिलेंस की छापामारी में रंगेहाथों पकड़ा

बड़कोट।
यमुनाघाटी में बिजली चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहे है , विधुत विभाग की विजिलेंस टीम ने 82 लोगों को बिजली चोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ा है । उन पर बिजली चोरी का जुर्माना के साथ थाना बड़कोट और राजस्व क्षेत्र तिया और दारसौ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि बड़कोट थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राना, बाडिया और खरशाली से 45 लोगों पर और पटवारी क्षेत्र दारसौ के अंतर्गत ग्राम कफनौल और हिमरोल सहित पटवारी क्षेत्र तिया के ग्राम कलोगी और तिया से कुल 37 लोगो को रंगे हाथों बिजली चोरी में विजिलेंस टीम ने पकड़ा है। विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के मामले लगातार मिलने पर विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में छापामारी कर कुल 82 लोगो को पकड़ा जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर की चर्चा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जिले में ‘अपणू स्कूल-अपणू प्रमाण पत्र‘ योजना का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

Jp Bahuguna

*मुख्यमंत्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के छात्रों संग मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 73वां जन्मदिन*-पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page