Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा सोमवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया l

जिलाधिकारी ने सभी नगर वासियों से आह्वान किया है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता के प्रति अपने आप एवं अपने आस- पास के लोगों को जागरूक करें l इस अभियान में सभी की जन सहभागिता महत्वपूर्ण है l

स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड नंबर- 2 से जन समुदाय को जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों को जागरूक किया गया l नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के सभी 11 वार्डों में तथा अन्य सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी 5 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा निरंतर जारी रहेगा l सभी वार्डों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं l पर्यावरण मित्रों एवं स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा प्रत्येक वार्ड में गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग प्रबंधन करने को लेकर आमजनमानस को जागरूक किया गया l सूखे कूड़े को नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को उपलब्ध करवाने व गीले कूड़े को जैविक खाद के रूप में उपयोग करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है l

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया “मिशन सिलक्यारा ” कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण।

Arvind Thapliyal

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भर गये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक, तो कार्यकर्ताओं ने ढोलनगाड़ो ,फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

admin

अपडेट।सहस्त्रताल में फंसे ट्रेकरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अबतक 11को भेजा हेलीकॉप्टर से और कुछ का इलाज नजदीकी अस्पताल में करवा भर्ती और पांच ट्रेकरों के मरने की खबर…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page