Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारतीय किसान संघ ने गोपाल डोभाल उर्फ गोलू को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त,पढ़े खबर…..

बड़कोट। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी व प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने गोपाल डोभाल उर्फ गोलू को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । उन्होंने उम्मीद जताई है कि श्री डोभाल के मार्गदर्शन में भारतीय किसान संघ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और कृषि और कृषि से संबंधित अन्य कार्यों में संलग्न किसान बंधुओं के अतिरिक्त छोटे व्यवसायी भी अवश्य ही लाभान्वित होंगे। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की कि जिले की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 3 उपाध्यक्ष, 1 मंत्री, 2 सहमंत्री, 1 प्रचार प्रमुख, 1 महिला प्रमुख और 12 सदस्य का चुनाव कर लेवें
उन्होंने कहा कि जिले में स्थित प्रत्येक ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन करते हुए जनपद में विस्तार करें। इधर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोलू डोभाल ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जायेगा उन्होंने प्रदेश कार्यकारणी का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि संघ के रीति नीति के अनुरूप काम किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

रवांई खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन इलेवन टाईगर क्लब देहरादून रही विजेता और शिव क्लब दारसौं उप विजेता… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :मुख्यमंत्री पहुंचे सिलक्यारा टनल, बाबा बौखनाग की पूजा अर्चना के बाद किया रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page