Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

घोषित पृथक जनपद अस्तित्व में न आने से नाराज ग्रामीण , 2 नवम्बर से भूख हड़ताल का ऐलान……

बडकोट।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सयुक्त घोषित चार जनपद संघर्ष समिति भी सडको पर उतरकर नये जिलो को अस्तित्व में लाने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है, डीडीहाट के बाद अब यमुनोत्री जिला बनाने को लेकर लोग सडको पर उतर आये है, जिला बनाने की मांग को लेकर आज सयुक्त संघर्ष समिति और स्थानीय लोगो ने बडकोट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में इकट्ठा होकर बाज़ारभर से होते हुए तहसील मुख्यालय तक रैली निकालकर यमुनोत्री को जिला बनाने की मांग की है और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, सयुक्त घोषित चार जनपद संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अव्वल चंद कुमाई ने 02 नवम्बर से तहसील बडकोट प्रागण में बैठकर भूख हडताल की चेतावनी भी दे दी है उन्होंने कहा कि पहले भी जिले बनाने को लेकर कई बार संघर्ष किया गया लेकिन अस्तित्व में न आने से अब आर पार की लड़ाई कर जिला बनाने की मांग को और मजबूत किया जाएगा और अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक जिले अस्तित्व में न आ जाए| प्रदर्शन करने वालो में केंद्रीय अध्यक्ष अब्बलचन्द कुमाई, यमुनोत्री सँघर्ष समिति अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, रामानन्द डबराल, महिपाल सिंह असवाल, विकास मैठाणी,बलबीर सिंह ,विशालमणि रतूड़ी, मुंसिराम बेलवाल, जयेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कोरोना का डर फिर लगा सताने,होली को लेकर सरकार की शर्तो का करना होगा अनुपालन ,लिंक को करें क्लिक….

admin

12 को होगी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

admin

गंगोत्री धाम:- माँ गंगा जी की उत्सव डोली रवाना होते समय भारी भीड़, संतो ने दी भावभीनी विदाई ,YEN यूट्यूब चैनल पर देखे नजारा, व पढ़े खबर….

admin

You cannot copy content of this page