Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना  

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना  
सीएम ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश 
चमोली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की।
इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

 

Related posts

अगस्त में विशेष लोक अदालत: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का होगा आपसी सहमति से निस्तारण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:फ्री कोचिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनवीर चौहान का बड़ा तोहफा

admin

उत्तरकाशी:वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल संगठन की बैठक मे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

admin

You cannot copy content of this page