Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :5.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के जनपद उत्तरकाशी को नशामुक्त किये जाने के अभियान को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस इस ओर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमे पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाए जाने हेतु दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में रविवार देर रात्रि को थाना धरासू पुलिस द्वारा टीम गठित कर भैरव मंदिर नगुण बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों/तस्करों की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम चकोन धनारी जिला उत्तरकाशी को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 5.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना धरासू में उक्त अभियुक्त के विरुध्द NDPS Act की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 विनोद पंवार-थाना धरासू
2-कानि0 कमल नेगी-थाना धरासू
3-कानि0 हुकम सिंह-थाना धरासू शामिल थे।

उधर दूसरी ओर रविवार की रात्रि को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों/तस्करों की चैकिंग की गई, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सूर्यप्रकाश नौटियाल पुत्र श्री गोविंद बल्लभ निवासी ग्राम व पो0 मातली तह0 डुंडा जनपद उत्तरकाशी को PWD जाने वाला तिराहा मातली उत्तरकाशी से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी में उक्त अभियुक्त के विरुध्द आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 कमल कुमार-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,
कांस्टेबल सुनील मैठाणी-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,
कांस्टेबल नीरज रावत-थाना कोतवाली उत्तरकाशी शामिल थे।

Related posts

पुरोला में भाजपा प्रत्याशी के लिये सीएम धामी ने मांगे वोट।

Arvind Thapliyal

जाने यमुनोत्री धाम के इतिहास को, भय्या दूज पर कपाट बंद का विशेष महात्म्य , लिंक को क्लिक कर पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने ली कृषि, उद्यान, मत्स्य, सिंचाई आदि रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक,दिए जरूरी निर्देश

admin

You cannot copy content of this page