Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना 

 

पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा दल  

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा। दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जायेगा। दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा बल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं  को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, अपर सचिव युगल किशोर पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक पूनम चंद मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस  

Related posts

अपनी 13सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट:- उपराड़ी में स्व.शिवगिरि जी महाराज की मूर्ति का भव्यता से अनावरण,विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,पहुँचे सैकड़ो श्रद्धालु,पढ़े पूरी खबर…….

admin

Good news:-प्रियांशु का आई आई टी उत्तीर्ण होने पर अभिभावकों में खुशी की लहर

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page