Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

 

आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

सहायता कंट्रोल रूम का किया शुभारम्भ 

 

हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नैनीताल जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावितों से मिले। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लालकुआं विधानसभा के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और विधायक नवीन दुम्का के साथ व्यापक दौरा किया और दैवीय आपदा का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि बिन्दुखत्ता क्षेत्र वन भूमि होने के कारण फसलों के नुकसान के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के सूर्याजाला क्षेत्र में  विधायक प्रतिनिधि विकास भगत के साथ जाकर पीड़ितों का हाल जाना और पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कुमाऊं क्षेत्र के लिए आपदा सहायता कंट्रोल रूम का शुभारम्भ किया, यह कंट्रोल रूम हर समय आपदा पीडितों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा जिसके लिए भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टोली बनाई गई है जिनके नम्बर सार्वजनिक कर दिये गये हैं। इसके बाद श्री कौशिक ने नैनीताल जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहें और उन्हे कन्ट्रोल रूम के माध्यम से उचित सहायता मुहैया कराये।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

 

Related posts

सराहनीय कार्य :पैसो से भरे बैग को देखकर भी नहीं डोला सिपाहियों का ईमान, एक लाख इक्कीस हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को किया मालिक के सुपुर्द

admin

उत्तरकाशी: ” नशामुक्त देवभूमि मिशन-2025 “के तहत थाना बड़कोट पर की गयी नशे के आदी युवकों की काउंसलिंग

admin

उत्तरकाशी:चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां जोरों पर,सुगम यात्रा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार:-अर्पण यदुवंशी

admin

You cannot copy content of this page