Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट टिहरी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

छनाण गाँव में श्री राजराजेश्वरी गोरजा माता मंदिर का उद्घघाटन व मूर्ति की प्रतिष्ठा

विरेन्द्र वर्मा
टिहरी। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत थत्यूड़ के समीप छनाण गाँव में श्री राजराजेश्वरी गोरजा माता मन्दिर का उद्वघाटन किया तथा मूर्ति की प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री जोशी ने कहा कि धर्म के बिना मनुष्य पशु के समान है। हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखने का कार्य हमारी माताएं-बहिनें और भक्त लोग कर रहे हैं। उन्होंने छनाड़ गांव में आयोजित श्री राजराजेश्वरी गोरजा माता मन्दिर उद्वघाटन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता को अपना परम सौभाग्य बताया।इस मौके पर ग्रामीणों ने पौराणिक मंदिर का निर्माण व 2 किलोमीटर सड़क व,खेल मैदान की मांग रखी साथ ही रांइका थत्यूड में एनसीसी करने की माँग रखी जिस पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री जोशी ने मांगो को पूरा करने का आवश्सान दिया। वहीं स्थानीय वाद्ययंत्र ढोल दमाऊ के साथ अनेक देव डोलिया भी अवतरित हुई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला परमार ,जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, पूर्व जेष्ट प्रमुख महिपाल सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा,आचार्य यशोदा, मंदिर समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जसवीर सिंह ग्राम प्रधान मंजित रावत, बैजराम रावत, विनोद क्षेत्र पंचायत कोषाध्यक्ष जयदेव रावत,रविन्द्र सिंह रावत,राष्ट्रीय युवा वाहिनी अनीता जवाड़ी भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मसूरी मोहन पेटवाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष मसूरी, प्रताव पंवार ,हीरामणि गौड, राजेन्द्र कोहली शिवदास,रमिता रावत, सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

जनजागरण के साथ राजकीय इंटर कॉलेज का मालनाधार का एनएस शिविर सम्पन्न हुआ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:डीएम ने रेडक्रॉस समिति को दिए सभी विभागों के कार्मिकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने के निर्देश

admin

भगवान श्री कृष्ण की डोली ने किया नगर भ्रमण, सैकड़ों कृष्ण भक्त नंदोत्सव में जमकर थिरके

admin

You cannot copy content of this page