Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

 *कर्णप्रयाग कालेज में एनएसएस ने कपड़े से बने थैले बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

 

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने पुराने कपड़ों से आकर्षक थैले बना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चंद्रावती टम्टा,कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल व डा.चंद्रमोहन जनस्वाण के संयुक्त निर्देशन में ‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’ अभियान के तहत यह कार्य किया गया। स्वयंसेवियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बेहतर विकल्प के रूप में कपड़े के थैले बनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास भी किया है। उन्होंने कर्णप्रयाग व्यापार संघ से भी आग्रह किया है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक को नकार दें और कपड़े के कैरी बैग्स को प्रोत्साहित करने में सहयोग दें। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने एनएसएस की इस मुहिम की सराहना करते हुए शुभकामनायें दी हैं।

Related posts

Uttarkashi :पुलिस ने जनजागरुकता शिविर लगाकर छात्र-,छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव,साइबर क्राइम के प्रति किया जागरुक

Jp Bahuguna

आइएमए से आज पास आउट हूए  387 जेंटलमैन कैडेट्सस राष्ट्रपति,

admin

अनूठा ‘अण्ढूड़ी‘ उत्सव( बटर फेस्टीवल) के नाम से विख्यात पारंपरिक मेला 16 व 17 अगस्त को,तैयारी शुरू,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page