Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

देहरादून से अमित नौटियाल ,3 अक्टूबर।

31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

राज्य की विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क न लिये जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।कोविङ-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु, लिये जाने वाले शुल्क से अब आवेदकों को राहत मिलेगी। आवेदकों से दिनांक 31 मार्च 2022 तक राज्याधीन सेवाओं की सभी “समूहों“ की समस्त परीक्षाओं हेतु आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गंगोत्री धाम तक डबल लेन मोटर रोड़ निर्माण और गंगोरी में पक्का मोटर पुल को लेकर जन आक्रोश रैली ,दिया धरना ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

आस्था।उपराड़ी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और कंस वध प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु,मां अठाषिण भगवती की उत्सव डोली के सानिध्य में कथा आयोजन, दूर-दूर से पहुंचे भक्त…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अनूठी पहल:54,694 कदम पैदल मार्च कर सीओ बडकोट ने पुलिस,एसडीआरएफ टीम के साथ चारधाम यात्रा एवं नशे के प्रति लोगों को किया जागरुक

admin

You cannot copy content of this page