Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सुश्री बछेंद्री पाल ने प्रबल यमुना हिमालय दर्शन होम स्टेय का किया उदघाटन

बडकोट। डोडीताल गुलाबी कांठा होते हुए ग्राम निषणी पहुँचगी एवरेस्ट चढ़ने वाली पहली महिला पदम भूषण से सम्मानित सुश्री बछेंद्री पाल ने प्रबल यमुना हिमालय दर्शन होम स्टेय का उदघाटन किया। इस दौरान उनके साथ अन्य राज्य की तीन महिलाएं भी ट्रेक पर आ रखी थी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेंद्रीपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल ट्रेक पर उत्तरकाशी आती है । इस बार वह तीन सदस्यी दल के साथ डोडीताल गुलाबी कांठा होते हुए ग्राम निषणी पहुँचगी जहाँ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया । उन्होंने होम स्टेय का शुभारंभ भी किया । उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के गंगा और यमुना घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं है । इसके लिए स्थानीय युवाओं को आगे आकर अपने अपने क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को विश्व पटल पर लाना होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को हर सम्भव मदद का भरोषा दिया। बछेंद्रीपाल के साथ कलकत्ता से चेतना साहू, सुनीता नादगिर,चरुदेश पांडे, सविता डाओवल, विजन चौहान, ग्राम प्रधान देशन सोनी, रणवीर राणा, प्रदीप उनियाल, चैन सिंह पंवार,मनोज चौहान, प्रदीप पंवार,रणवीर पंवार आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राजकीय उद्यान रामगढ़ पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, सेब विपणन हेतु तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, क्षेत्र में मंडी खोलने की भी की घोषणा

Jp Bahuguna

खरशाली ख़ुशिमठ में यमुना मैय्या की शीतकालीन यात्रा पर पहुँचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने यात्रा का शुभारंभ करने के बाद वापसी आते समय यमदग्नि ऋषि की तपस्थली थान गाँव पहुँचे जहाँ पर उन्होंने मुनि महाराज व कल्पवृक्ष के दर्शन किये साथ ही यमदग्नि ऋषि मन्दिर के पास संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा …. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री:- पहाड़ी से गिरे चट्टानी मलवे में दबे तीन वाहन, 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत, 6 घायल, रेस्क्यू जारी,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page