Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा राजनीति राज्य उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का बाजारीकरण मंजूर नहीं : आनंदी वर्मा

अल्मोडा – उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा ने आज अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जान गंवाने वाली श्रीमती मंजू देवी व अन्य गर्भवती महिलाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के बाजारीकरण पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री को ज़िला अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गर्भवती महिलाओं की लगातार बढ़ रही मौतों के ख़िलाफ़ ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज़ कराया जाए व पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएं।  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा की श्रीमती आनंदी वर्मा ने कहा कि कोरोना काल व उससे पूर्व भी स्वास्थ्य सेवाओं का बाजारीकरण होता रहा है और आम जनता इसका शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि ज्ञातव्य है कि पूरे प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के मामले बढ़े हैं जिनमें से ज़्यादातर मामलों में विभाग की लापरवाही सामने अाई है।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार इस विषय में गंभीरता से संज्ञान ले अन्यथा सरकार की इस गैर ज़िम्मेदार मिलीभगत के ख़िलाफ़ सामाजिक व राजनीतिक संगठन मिलकर संघर्ष करेंगे।
ज्ञापन भेजने वालों में उपपा की महिला शाखा की सरिता मेहरा, हीरा देवी, मीना टम्टा, वंदना कोहली, लीला आर्या, रेशमा परवीन, शबाना परवीन, किरन आर्या, सोनिया शामिल रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

आस्था।अन्नकूट के पावन पर्व विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री धाम के कपाट छः माह के लिए बंद और कल भैयादूज को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था।धूमधाम से मनाया गया खरसाली समेश्वर देवता का मेला लोगों ने सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड-कोरोना से बीजेपी के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का निधन, शोक की लहर

admin

You cannot copy content of this page