Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।अन्नकूट के पावन पर्व विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री धाम के कपाट छः माह के लिए बंद और कल भैयादूज को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी।विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट बुधवार , 22 अक्तूबर (कार्तिक 6 गते) को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्री गंगोत्री धाम में उपस्थित  देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर  गंगा जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर पूजा में भाग लिया। कपाटबंदी के बाद मां गंगा के जयकारों के साथ गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर परम्परानुसार  मुखवा गांव के लिए प्रस्थान करवाया गया। तीर्थ पुरोहितों की अगवानी में  गंगा जी की डोली यात्रा लोक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ रवाना हुई। डोली यात्रा आज रात्रि में चंडी देवी मंदिर मार्कण्डेय पुरी में प्रवास करेगी। गुरुवार को सोमेश्वर देवता की आगवानी में भैयादूज के पर्व पर गंगा जी की डोली यात्रा मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। जहां पर उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु मुखवा स्थित गंगा मंदिर में गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगें।

कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक इस बार 757010 तीर्थयात्रियों द्वारा गंगोत्री धाम में दर्शन किए गए।

 

 

उधर यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी  23 अक्टूबर 2025 को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी।

Related posts

छेणद खालसी के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले दीपक बिजल्वाण राहत कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा,प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाषा पर कराई ग्रामीणों की वार्ता, प्रभावितों को हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

admin

यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बडकोट, जानकीचट्टी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम और यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिये जरुरी दिशा-निर्देश…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page