Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑल वेदर के चल रहे रोड़ चौड़ीकरण से कई जगह बने डेंजर जोन 

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑल वेदर के चल रहे रोड़ चौड़ीकरण से कई जगह बने डेंजर जोन

बड़कोट( जयप्रकाश बहुगुणा ) – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑल वेदर के तहत चल रहे रोड़ चौड़ीकरण से कई जगह डेंजर जोन बन गया है जिसे आवाजाही कर रहे यात्रियों सहित वाहनों को खतरा बना हुआ है । यमुनोत्री बड़कोट मोटर मालिक टेक्सी एशोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर डेंजर जोन को सही करवाने की मांग की है। मालूम हो कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड के समीप पटारी खाड़ी में आये दिन चट्टानी मलवा आने से मार्ग बंद हो जा रहा है उक्त स्थल डेंजर जोन बन गया है । कई बार वाहनों पर पत्थर भी आ चुके है । यमुनोत्री बड़कोट मोटर मालिक टेक्सी एशोसिएशन अध्यक्ष अजय चौहान, सचिव दिनेश भारती, उपाध्यक्ष रमेश साई, सहसचिव अवतार सिंह ,कोषाध्यक्ष महिदेव सिंह ,क्षेत्र पंचायत सदस्य राना रोहित सिंह ने उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में एन एच 94 के डेंजर जोन को सही करने की मांग की है । इधर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि  राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को सभी डेंजर जोन को सही करने के निर्देश दिए गए है साथ ही बरसात के मौसम में सभी डेंजर जोन स्थलों पर जेसीबी मशीन की तैनाती किये जाने को कहा गया है ।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

Related posts

उत्तरकाशी:जिला चिकित्सालय में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को घटनाक्रम पर नजर रखने दिये निर्देश…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सेब की बागवानी को बढावा देने के लिए इस साल अति सघन बागवानी योजना के तहत कुल 188.24 हे. क्षेत्रफल में नए उद्यान होंगे स्थापित : डीएम 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page