Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन ब्रेकिंग :अंतराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ  अर्नोल्ड डिक्स पहुंचे सिलक्यारा

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
सिलक्यारा /उत्तरकाशी

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने के भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुँच गए हैं । अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है।
डिक्स ने उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो,  जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की।

दुनियाभर में भूमिगत सुरंगों के निर्माण और जोखिम से निपटने की काबलियत रखने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग के अंदर और बाहर का निरीक्षण, बचाव कार्य मे जुटी एजेंसियों से बातचीत की है। डिक्स ने भरोसा दिया कि श्रमिकों को जल्द सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

Related posts

कर्णप्रयाग : महाविद्यालय में हुआ एनएसएस दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन

Jp Bahuguna

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और धामी के नेतृत्व में अग्रणी राज्य के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है उतराखंड:मनवीर चौहान

admin

बंदरों के आतंक से निजात के लिए पार्षद वीरेंद्र वालिया से लगाई गुहार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page