Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल बने उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, उत्तरकाशी व यमुनाघाटी में खुशी की लहर….

उत्तरकाशी।उत्तराखंड सरकार द्वारा श्याम डोभाल को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नामित किए जाने के बाद उत्तरकाशी सहित पूरे यमुनाघाटी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनयन से क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में उत्साह का माहौल है।

जारी शासनादेश के अनुसार श्याम डोभाल को उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से विधिवत नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिसका व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उनके कर्तव्यों, अधिकारों एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

श्याम डोभाल के मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के कल्याण में मिलेगा।

यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि श्याम डोभाल अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देंगे।

👉 क्षेत्र में जगह-जगह बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

उत्तरकाशी :छात्र -छात्राओं को दी आपदा से बचाव  संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण

Jp Bahuguna

बड़कोट न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में बारहवीं के छात्र/ छात्राओं की विदाई,बाल गायिका आरजू सेमवाल के संगीत से भावुक हुये लोग।

Arvind Thapliyal

भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page