Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सैनिक की रिटायर्ड पार्टी में थिरके लोग, भोज में नही परोसी शराब व मांस , सैकड़ो लोगों ने की जमकर प्रशंसा

श्रीकोट नैनबाग।
आर्मी से रिटायर्ड होने के पर सुनील सेमवाल का ग्राम सभा भटवाड़ी के ग्रामीणों ने धूमधाम से सम्मान समारोह व सादा भोज आयोजित किया। खासियत ये रही कि भोज में मांस मदिरा को नही परोसा गया तो इस पहल की सभी ने प्रशंसा की।
मालूम हो को मार्च 2004 में देश की सेवा के लिए भर्ती हुए सुनील सेमवाल 17 साल की आर्मी में सेवा देकर सकुशल घर लौटते तो खुशी में ग्रामीणों ने सुनील का धूमधाम से सम्मान समारोह आयोजित किया और ढोलनगाड़ो की थाप पर ग्रामीण झूमते नजर आये। रिटायर्ड हुए सुनील सेमवाल ने देहरादून ,उत्तरकाशी व टिहरी जनपद से पहुँचे अतिथियों का आभार जताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की । पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने सेना से रिटायर्ड होने पर सुनील व उनके परिवार को बधाई दी और ग्रामीणों से अपील की नशा बन्द करने के लिए अभियान शुरू करें, देश का भविष्य युवा नशे की ओर बढ़ रहा है । सैनिक की रिटायर्ड पार्टी में शराब व मांस नही परोसा गया इसके लिए गाँव के ग्रामीण बधाई के पात्र है। पूर्व काबीना मंत्री व राजपुर देहरादून से विधायक खजान दास ने सेमवाल परिवार को बधाई देते हुए कहा कि देश की सीमा पर तैनाती के बाद सेना से सेवानिवृत्त हुए सुनील समाज की बेहतरी के लिए कुछ काम करेंगे इसकी हमें उम्मीद है। उन्होंने सादगी से आयोजित समारोह की प्रशंसा की और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। बीजेपी नेता राजेश नौटियाल , डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य अमेन्द्र बिष्ट, प्रदीप कवि ,सोहन बहुगुणा आदि ने विचार रखते हुए सेवानिवृत्त सैनिक सुनील को बधाई दी। इस मौके पर सुनील सेमवाल ,श्रीमती अनुष्या सेमवाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व मंत्री व राजपुर विधायक खजान दास, डॉ वीरेंद्र रावत, राजेश नौटियाल, सोहन बहुगुणा, बिट्टू कवि, लोकेंद्र दत्त नौटियाल, सुशील बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, आशाराम डोभाल, घनशयाम बहुगुणा, जय प्रकाश, मनोज गौड़, बलबीर सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अमेन्द्र बिष्ट, दीपेंद्र बिष्ट, गंभीर सिंह,रोशन बहुगुणा, जेष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी,ग्राम प्रधान राजवीर रावत,सोबत सिंह विक्रम सिंह,सुमरि लाल नौटियाल ,गजेंद्र सिंह ,जबर सिंह,केदार दत्त,मार्कण्डी , गुलाब सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मांगों को लेकर जूनियर शिक्षक संघ सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा लंबे समय से 13,सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही वार्ता…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस, कलेक्ट्रेट में यमुनोत्री विधायक ने किया ध्वजारोहण

admin

विजिलेंस टीम ने 17 ग्रामीणों को बिजली चोरी में रंगे हाथों पकड़ा, मुकदमें की कार्यवाही गतिमान ,किस किस गाँव मे पड़े छापे ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page