Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

43 वर्षीय शिक्षक को खेलते हुए आया हॉटअटैक, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत , शोक में डूबा क्षेत्र

सुनील थपलियाल

डामटा
खेलते खेलते शिक्षक को आया हॉट अटैक , हुई मौत , शिक्षा जगत में शोक की लहर । चिकित्सकों ने मृत घोषित कर नौगांव पोस्टमार्टम को भेजा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कालेज कंडारी (गोडर) में साय के समय स्कूल ग्राउंड में खेलते अंग्रेजी व PTI सुरेशानंद जोशी उम्र 43 वर्ष के अचानक छाती में दर्द व चक्कर आने के बाद साथी शिक्षकों व ग्रामीणों ने डामटा अस्पताल लाया  , लेकिन अस्पताल से पहले ही शिक्षक जोशी ने दम तोड़ दिया ,अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरेशानंद जोशी को मृतक घोषित कर दिया। शिक्षक जोशी के अचानक मृत होने से शिक्षा जगत सहित गोडर पट्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आपको बताते चले कि शिक्षक जोशी मूलरूप से पौड़ी के जो देहरादून  में रहते थे ,इनके पिता लगभग डेढ़ वर्ष से बीमार है । मृत जोशी अपने पीछे बीमार पिता, माता, पत्नी और दो बच्चें छोड़ गये।इधर स्कूल के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक व स्टाप सहित अभिभावक मौके पर है। जबकि घटना की जानकारी लगते ही बच्चों के रो रो के बुरे हाल है। शिक्षक जोशी बच्चों के सबसे चहेते शिक्षक थे जिन्होंने कम समय मे स्कूल की काया कल्प कर दिया था। बच्चों के पढ़ाने के साथ खेल के प्रति जिज्ञासु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अच्छी पहल। मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल एवं ग्राम प्रधान थाती धनारी तनुजा चौहान ने लगाया मेडिकल कैंप।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान यात्री बहा, देखे वीडियो में ,क्या कहा तीर्थपुरोहितों ने……

admin

भटवाड़ी प्रखंड के लाटा व सैंज गांव में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से की विकास विषयों पर चर्चा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page