Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में अंग्रेजी विभाग ने किया एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन… पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग ‌।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में अंग्रेजी विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र- छात्राओं के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.एम.एस.कंडारी,डॉ.भारती सिंघल ,डॉ.आर.सी.भट्ट, डॉ. कविता पाठक,डॉ.एम.एल. शर्मा,डॉ. नेहा तिवारी, मुख्य वक्ता श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर परिसर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.डी. एस.नेगी, डॉ.दिशा शर्मा, डॉ. सीमा पोखरियाल,डॉ.शालिनी सैनी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. डी.एस.नेगी द्वारा अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी स्किल्स का डवलपमेंट करते हुए अपने विषय की नवीन जानकारी व अपना कौशल का विकास करना चाहिए।अपनी भाषा पर मजबूत पकड़ रखनी चाहिए। अपने विषय की अच्छी जानकारी से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। हमेशा नवीन तकनीक नये शब्दों का प्रयोग कर अपने ज्ञानकोश में वृध्दि कर सकते हैं। अपने दैनिक सम्प्रेषण में अंग्रेजी के शब्दों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. दिशा शर्मा व डॉ. सीमा पोखरियाल द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट की गयी। डॉ.दिशा शर्मा द्वारा कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी वक्ताओं का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।

Related posts

यमुनोत्री जिला बनाने की मांग हुई तेज, विधानसभा अध्यक्ष के सामने संघर्ष समिति ने रखी मांग, आंदोलन की दी चेतावनी।

Arvind Thapliyal

पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर वासियों में आक्रोश , किया घेराव

admin

*गरीबों, दलितों व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान सरकार की है प्राथमिकता-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page