Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

*अपने वाद से पाये निजाद , 10 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित।*

सुनील थपलियाल

उत्तरकाशी ।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी सुश्री दुर्गा शर्मा ने बताया कि  सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में 10 अप्रैल द्वितीय शनिवार को जिला न्यायालय उत्तरकाशी तथा सिविल जज ( जू.डि.) न्यायालय पुरोला जिला उत्तरकाशी में इस प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत बेंच गठित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

उक्त लोक अदालत में आपराधिक संज्ञेय/शमनीय वाद,धारा 138,एन आई एक्ट,वसूली वाद, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक वाद/ परिवार न्यायालय वाद, मजदूरी विवाद,भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली-पानी के बिल(अशमनीय मामलों को छोड़कर) वाद, राजस्व वाद (केवल जिला न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय में लंबित हो) अन्य दीवानी मामले (किराया ,सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, विशिष्ट अनुतोष संबंधी वाद आदि अन्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :सुगम व सुरक्षित यात्रा संचालन को सभी पुलिसकर्मी सतर्कता व सेवाभाव से करें ड्यूटी,पुलिस  जवानों को डी0एम0 व  एस0पी0 ने किया ब्रीफ

admin

उत्तरकाशी :नौगांव में रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समिति व नगर पचायत नौगांव के तत्वाधान में चलाया गया स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

पंपिंग योजना की स्वीकृति के बड़कोट में धरना सरकार के खिलाफ आक्रोश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page