Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

पेयजल समस्या का रोना रो रहा राजकीय महाविद्यालय बड़कोट।

बड़कोट अरविन्द थपलियाल । बड़कोट देशभर में एक तरफ जल जीवन मिशन का ढोल पीटा जा रहा है और दूसरी ओर बड़कोट का चकबंदी प्रेरणता स्वर्गीय राजेन्द्र रावत महाविद्यालय के छात्र पेयजल समस्या का रोना रो रहे हैं।
राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष सोनी तोमर ने शुक्रवार को विकासखडं नौगांव की बीडीसी बैठक में ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार और विधायक संजय डोभाल को ज्ञापन दिया जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष सोनी तोमर ने मांग की है कि महाविद्यालय में पेयजल की भारी किल्लत है और छात्र/छात्राये पेयजल की समस्यायों से जुझ रहा है लेकिन अभी तक कोई सुध नही ले रहा।

अध्यक्षा सोनी तोमर ने बताया कि पेयजल की समस्यायों के साथ साथ यहां कालेज बस की भी आवश्यकता है जहां तकरीबन चार पांच किमी छात्र पैदल चलकर कालेज पंहुचते हैं जिससे छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है।

छात्र संघ ने क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों और सरकार को भी अनेकों बार लिखित और मौखिक बताया है लेकिन महाविद्यालय की समस्यायों की कोई सुध नहीं ले रहा है जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है।

Related posts

उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया विश्व योग दिवस और गंगोत्री धाम में हुआ योग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।यमुना तट पर आस्था का दिव्य संगम: गगनानी का त्रिवेणी घाट, जहां मिलती हैं यमुना, गंगा और केदारगंगा की आध्यात्मिक धार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस्,पढ़े पुरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page