Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:अनुदान राशि न मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर है दिव्यांग स्कूल के दर्जनों दृष्टि दिव्यांग छात्र -छात्रायें

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के निर्देशन में संचालित विजय पब्लिक स्कूल(दिव्यांग छात्रावास)तुनालका नौगांव के दर्जनों दिव्यांग छात्रों व कर्मचारियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिये जाने वाली अनुदान राशि पिछले कुछ महीनों से नही मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।आज स्कूल की अध्यक्ष, संस्थापक श्रीमती विजयलक्ष्मी जोशी ने उक्त सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को उपजिलाधिकारी बड़कोट सी एस चौहान के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पन्द्रह दिन के अंतर्गत समस्या का समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि पन्द्रह दिन के अंतर्गत उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो स्कूल की अध्यक्ष दिव्यांग छात्रों के साथ धरना प्रदर्शन कर आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।

ज्ञापन में श्रीमती विजयलक्ष्मी जोशी ने कहा है कि इससे पूर्व उपरोक्त सम्बन्ध में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांग आयुक्त उत्तराखंड को भी पत्र भेजकर अवगत करवाया गया है, लेकिन अभीतक कोई अमल नहीं किया गया है।विदित रहे कि विजय पब्लिक स्कूल गढ़वाल मंडल का एकमात्र दिव्यांग आवासीय विद्यालय है जिसमे दर्जनों छात्र छात्रायें अध्ययन कर रहे हैं।लेकिन पिछले कुछ माह से सरकारी वितीय सहायता न मिलने के कारण मूक बधिर छात्रों व स्कूल के कर्मचारियों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन देने वालों में स्कूल के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र जोशी,प्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे।

Related posts

योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर दिया जाए ध्यान,विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा:-मुख्यमंत्री

admin

उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया विश्व योग दिवस और गंगोत्री धाम में हुआ योग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पेयजल योजना के गलत निर्माण को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन है जारी

admin

You cannot copy content of this page