Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में किया प्रतिभाग

देहरादून (अमित नौटियाल)-  कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राजपुर रोड स्थित इंद्रलोक होटल में श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में मंडल के विकास कार्यों की चर्चा की और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की। बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मात्र 15 दिन में ही लोगों के लिए इतना काम कर दिया है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है l उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 24 हज़ार लोगों को रोजगार देने का सराहनीय काम करने जा रही हैl इस अवसर पर बैठक में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल प्रभारी अनंत सागर , मुख्य वक्ता कुसुम कंडवाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, एमपीएस पुंडीर, सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

कंसेरू गांव में ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन, 65 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बिरजा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,27 बालिकाओं को साईकिल योजना के बांटे चैक।

Arvind Thapliyal

सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनाया जायेगा हरेला पखवाड़ा,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page