Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

चार लाख के अतिरिक्त माण्डो में तीन व कंकराडी में एक मृतक के परिजनो को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी- मुख्यमंत्री धामी

*उत्तरकाशी से सुनील थपलियाल।

मुख्यमंत्री की घोषणा–

मांडों गांव की सुरक्षा हेतु गदेरे के दोनों और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किये जाएंगे।*

*प्रभावित ग्राम/परिवारों का विस्थापन किया जाएगा l*

*अतिवृष्टि से ध्वस्त हुये पुलों व आंतरिक मार्गो का पुनर्निर्माण किया जाएगा l*

चार लाख अहेतुक राशि के अतिरिक्त मृतक के आश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रति व्यक्ति को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। माण्डो में तीन व कंकराडी में एक मृतक के परिजनो को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी l*

उत्तरकाशी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर को उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने मांडो गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से मिले व शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी व ढांढस बंधाया और उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश डीएम को दिए हैं। वहीं जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने के बाद विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पति देवानन्द भट्ट सर्प जोगत गांव में बेसिक स्कूल में अध्यापक है उनकी माता श्रीमती अनपूर्णा देवी द्वारा उनका स्थानान्तरण जिला मुख्यालय की नजदीकी स्कूल में करने की मांग की।मुख्यमंत्री ने तत्काल उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय में करने के निर्देश डीएम को दिए। मांडो गांव के बाद मुख्यमंत्री कंकराड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सुमन के परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान काबीना व जिला प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी,प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय,पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, विनीता रावत,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में समान नागरिक संहिता पर विचार गोष्ठी आयोजित।

Arvind Thapliyal

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार बड़कोट गांव वार्ड एक और दो में किया जनसंपर्क मतदाताओं से की अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:शिवलिंग पर्वत शिखर आरोहण को छह विदेशियों का दल डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

You cannot copy content of this page