Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लालटेन के सहारे डीएम ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण 

 

 

लालटेन के सहारे डीएम ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

पौड़ी गढ़वाल –  जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ग्राम सभा असगढ़ पहुंचे, जहां उन्होने उपस्थित अधिकारी एवं ग्रामीण की मौजूदगी में देर रात्रि लालटेन के सहारे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। हालांकि ग्रामीण जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर उत्साहित हुए और जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए गांव आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गांव में हुए बेहतर कार्य पर ग्रामीणों की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य गांव के ग्रामीणों को भी इसी तहर विकास कार्यो में अपनी सहभागिता बनाये रखना चाहिए। वहीँ जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कल्जीखाल विकासखण्ड के बूंगा गांव पहुंचे, उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांव में हो रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे गांव में जल्द से जल्द पानी आ सकेगा। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में समिति बनाकर पेयजल में आ रही समस्या को लेकर बैठक कर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक कर सुनी ग्रामीणों की समस्या तथा निस्तारण हेतु दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। वहीँ जिलाधिकारी ने विकास खण्ड एकेश्वर के मलेथा गांव की निरीक्षण के बाद जनपद के विकास खंड कल्जीखाल के बूंगा तथा असगड़ गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में समिति बनाकर पेयजल में आ रही समस्या को लेकर बैठक कर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। कहा कि आंगनबाड़ी, पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय तथा जो परिवार पेयजल कनेक्शन से छूट गए हैं वहां भी जल्द कनेक्शन लगवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान पेयजल अधिकारी को गांव के परिवारों की जानकारी सही न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बैठक कर परिवारों की संख्या सही रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि गांव की क्षमता के अनुरूप टैंक बनाये, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए जगह-जगह न भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने गांव में प्राकृतिक स्रोतों की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि उन स्रोतों को संरक्षित कर पेयजल लाइन में जोड़े। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बैठक की तिथि निर्धारित कर तथा बैठक में मौजूद ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेना सुनिश्चित करें।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

बड़ी खबर-उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म , मदरसा संचालकों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता,पढ़े खबर…

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:वृक्ष रोपित करने के साथ ही उसका सरंक्षण करना जरूरी:अभिषेक रुहेला

admin

रोड़ नही तो मतदान नही, खनेड़ा गाँव के ग्रामीण मोटर मार्ग से वंचित, महापंचायत में लिया निर्णय,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page