Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म धर्म राज्य उत्तराखंड

श्रीमदभागवत कथा के श्रवण करने से सारे कष्ट दूर होते हैं- आचार्य महादेव प्रसाद  

 

श्रीमदभागवत कथा के श्रवण करने से सारे कष्ट दूर होते हैं- आचार्य महादेव प्रसाद

नैनबाग ( अमित नौटियाल) –  जौनपुर विकासखंड के ग्राम कोट में चल रही श्रीमदभागवत कथा के षष्टम दिवस पर कृष्ण की बाल लीलाएँ व रुकमणी विवाह, नव दुर्गा का वर्णन हुआ। कथा को सुनने के लिए दूर-दूराज से लोग आ रहे हैं। व्यासपीठ पर विराजमान कथा वक्ता-आचार्य महादेव प्रसाद नौटियाल और कथा वक्ता-शांति प्रसाद भट्ट “मानस प्रेमी” ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा के श्रवण करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। और जीवन में आनंद ही आनंद रहता है। और स्वास्थ्य, समृद्धि मिलती है तथा भाग्य में वृद्धि होती है।भागवत कथा सुनने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।  श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए गोवर्धन लीला सुनाई। इस अवसर पर उम्मेद बिष्ट, विजयपाल बिष्ट,यशपाल बिष्ट, अजयपाल बिष्ट, राजवीर रावत प्रधान ग्राम भटवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपेन्द्र बिष्ट, आशीष नौटियाल. रणवीर रावत, सरदार बिष्ट, जबर रावत, धर्मेंद्र मल्ल, नीलम बिष्ट प्रधान कोट, आचार्य विमलेश नौटियाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टीम- यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

बड़ी खबर।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नालुपानी के पास यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त 41 लोग सवार 27को सामान्य चोंटे पंहुचाया अस्पताल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विधानसभा सत्र:यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने उठाया जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का मुद्दा

admin

खुशखबरी: उत्तराखण्ड पुलिस में 1718 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी….

admin

You cannot copy content of this page