Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

1 जुलाई से शुरू होगा आप का मिशन विजय शंखनाद   

Aam Aadmi Party attck on Uttarakhand Bjp Minister Bansidhar Bhagat on Corona SPUP | AAP ने बीजेपी मंत्री बंशीधर भगत पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इंसानों से ज्यादा श्मशानों की फिक्र |

 

1 जुलाई से शुरू होगा आप का मिशन विजय शंखनाद

देहरादून  (अमित नौटियाल )- 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी  मिशन विजय शंखनाद की शुरुआत 1 जुलाई से करने जा रही है जिसके तहत आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया राज्य की सभी 70 विधानसभाओं का दौरा करेंगे और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।  आप प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा,पूरे प्रदेश में हर वर्ग के लोग लगातार आप परिवार में शामिल हो रहे हैं और आप का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते 1 जुलाई से आप प्रभारी सभी विधानसभाओं का दौरा करेंगे। पहले चरण में 16 विधानसभाओं का दौरा 1 जुलाई से  8 जुलाई तक किया जाएगा जिसमें मैदानी विधानसभा विकास नगर से झबरेड़ा तक आप प्रभारी बूथ लेवल तक जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे,उनका फीडबैक लेंगे और इस दौरान उनको ट्रेनिंग के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी। आप प्रवक्ता ने बताया, पहले चरण में मिशन विजय शंखनाद के तहत,आप प्रभारी 16 विधानसभाओं के दौरे के दौरान में कई कार्यक्रम शामिल किए गए हैं जिसमें  बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद,,बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ,सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण, इसके अलावा  कार्यकर्ताओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी सशक्त किया जाएगा ताकि इनका पार्टी के पदाधिकारियों से सीधा संवाद बना रहे और सभी कार्यकर्ता डिजिटली आपस में जुड़े रहे। इसके अलावा इस दौरान प्रभारी दिनेश मोहनिया  हर बूथ और विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे ताकि आगामी रणनीति 2022 के लिए तैयार की जाय।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

बड़ी खबर:जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, नड्डा ने किया एलान

admin

बड़ी खबर- उत्तरकाशी में नंबर प्लेट का ठेका बिहार के व्यक्ति को, टिहरी-उत्तरकाशी दोनों जिलों में एक ही पते से ठेके का खुलासा,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक प्रशिक्षकों ने मांगों को लेकर महानिदेशक को भेजा ज्ञापन… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page