Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 05 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी,  स्मार्ट टॉयलेट का भी किया लोकार्पण

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून अमित नौटियाल

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।
सीईओ स्मार्ट सिटी/ जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैटरी पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर आदि उपस्थित थे

Team yamunotri express

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महारैली से करेगी भाजपा चुनावी अभियान का आगाज

admin

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी – CM धामी

admin

महाविद्यालय में “कार्यालय प्रबंधन व्यवहारिक पहल”पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page