Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की,एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

अमित नौटियाल

देहरादून।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
एयर एम्बुलेंस से श्री हरीश रावत को दिल्ली एम्स के लिये रवाना
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश
स्थानिक आयुक्त को दिल्ली एम्स प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय के दिये निर्देश ।

मालूम हो कि  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हरीश रावत जी को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि श्री हरीश रावत का दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें। मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि पूर्व सीएम हरीश रावत जी शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

लोनिवि से 2012 में रिटायर होने के बाद सपने में भी सड़क दुरुस्त रखने की ही फिक्र,हर रोज सड़क पर काम करते नजर आएंगे, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

कफनौल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का हो उच्चीकरण शिक्षा मंत्री को लिखा ज्ञापन और मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में तिलाड़ी कांड के शहीदों को किया नमन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page