Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

* जनपद में नशे का बढ़ता कारोबार , 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, S.P.ने टीम को पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा

*6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना मोरी में NDPS Act की धारा में किया गया अभियोग पंजीकृत*

मोरी
जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोरी पुलिस द्वारा उ0नि0 भाव सिंह चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा चैकिंग करते हुए मोरी बाजार से आगे नानाई रोड से एक अभियुक्त को 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मोरी पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त का नाम पता दिलीप सिंह राणा पुत्र श्री गोबर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डांडागांव तहसील मोरी जनपद उत्तरकाशी ।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 भाव सिंह,कानि0 हंसराज,कानि0 शूरवीर सिंह शामिल थे। इधर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त टीम की सराहना करते हुए टीम को 1000/रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी- ग्राम सेंज में कोठार में लगी आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

You cannot copy content of this page