Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार पर कङा एक्शन*लोनिवि के दो अधिकारी निलम्बित

*मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार पर कङा एक्शन*
*घटिया सङक निर्माण में किये गये लोनिवि के दो अधिकारी निलम्बित*
*मुख्यमंत्री ने कहा लापरवाही और भ्रष्टाचार पर होगी कङी कार्रवाई*

देहरादून।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सख्त एक्शन लेते हुए घटिया सङक निर्माण मामले में लोनिवि के दो अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश दिये है। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव लोनिवि द्वारा दोनो अभियन्ताओं को निलम्बित किये जाने के आदेश भी निर्गत किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किमी 154-155 मे घटिया सड़क निर्माण के मामले में एई अजीत सिंह व जेई अनिल कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच भी बैठा दी है। उन्होंने कङा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आनन-फानन में न्याय पंचायत तियां में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत की समीक्षा बैठक का क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों ने जताई आपत्ति और अगली तिथि चयन की उठाई मांग…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री पृथक जनपद बनाने की मांग हुई तेज प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा ज्ञापन… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा टनल हादसा रेस्क्यू अपडेट :मुख्यमंत्री के निर्देश, रेस्क्यू कार्य में लगी एजेंसियों को मुहैया कराएं हर सम्भव सहायता

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page