Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:हिमालयन बुज़्ज़ मिस उत्तराखंड 2021 बनी बड़कोट निवासी शालिनी डोभाल

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

हिमालयन बुज़्ज़ मिस उत्तराखंड 2021 बनी बड़कोट निवासी शालिनी डोभाल । मिस उत्तराखंड चुने जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगो ने खुशी जाहिर की है ,वही समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने शालिनी व उनके माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं दी है।


मालूम हो कि देहरादून में हिमालयन बुज़्ज़ मिस उत्तराखंड 2021 का आयोजन किया गया जिसमें उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी शालिनी डोभाल ने बाजी मारते हुए मिस उत्तराखंड 2021 का खिताब अपने नाम दर्ज करवा लिया । बड़कोट में जानकारी मिलते ही शालिनी के घर पर बधाईयों का तांता लगना शुरू हो रखा है । यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोज पवांर, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, सहित समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने शालिनी डोभाल , पिता ओमप्रकाश डोभाल व माता ज्ञानी डोभाल को बधाई व शुभकामनाएं दी है। शालिनी के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि शालिनी ने देहरादून में मिस उत्तराखंड 2021 का खिताब हासिल किया है, मिस उत्तराखण्ड चुने जाने की सभी को खुशी है और भविष्य में मिस इंडिया बनने का शालिनी ने लक्ष्य रखा हुआ है । शालिनी ने क्षेत्र का ही नही जनपद का नाम भी रोशन किया है।

Related posts

उत्तरकाशी:गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

admin

हनुमानचट्टी निसणी मोटर मार्ग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।

Arvind Thapliyal

अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल की समाजसेवी व ईमानदार छवि ने बनाया उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय प्रत्याशी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page