Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल:मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के समय तथा विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित कार्यों में खर्च होगी धनराशि।

 

 

 

 

 

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है।

अब, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है।

दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।

अब मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सचिव श्री विनय शंकर पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।

Related posts

देश की आन बान शान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगे को जिस सम्मान के साथ देश और प्रदेश वासी अपने घरों में लगा रहें है,उसी सम्मान के साथ आजादी के जश्न के बाद 16 अगस्त को ससम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखने की अपील की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी :रंवाई के लालधान से लहलहाएंगे गंगाघाटी के खेत, डीएम ने उत्तरों गांव में  की रोपाई

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: 10 जून से “हर घर दस्तक ” अभियान के तहत होगा कोरोना संक्रमण से बचाव को कोविड टीकाकरण

admin

You cannot copy content of this page