Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में नेगी बने अध्यक्ष व डिमरी बने महासचिव

 

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर सर्वसम्मति से निर्विरोध विश्वजीत नेगी को अध्यक्ष व आशुतोष डिमरी को महासचिव चुना गया।
देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में संपन्न हुए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में उत्तराखंड के 13 जिलों के प्रेस क्लब से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। निर्विरोध रूप से संपन्न हुए इस चुनाव में एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर विश्वजीत नेगी व महासचिव पद पर आशुतोष डिमरी की ताजपोशी की गई।
स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पद पर गढ़वाल से गोविंद बिष्ट, कुमाऊं से राजकुमार फुटेला, सचिव पद पर सुनील थपलियाल उत्तरकाशी, देवेंद्र रावत चमोली, चंद्रशेखर जोशी देहरादून, गौरव गुप्ता नैनीताल, अरविंद मलिक हल्द्वानी, व विक्रम श्रीवास्तव को विशेष सचिव के रूप में चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष पद पर चंदन झा चुने गए। इसके अलावा लेखा परीक्षक ऑडिटर के रूप में राजेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्लब की कार्यकारिणी में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से एक-एक प्रतिनिधि को बतौर सदस्य के रूप में चुना गया। जबकि राजधानी देहरादून से छह प्रेस प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यकारिणी में बतौर सदस्य के रूप में शामिल होने वाले चमोली से इंदर सिंह बिष्ट, हरिद्वार से ज्ञान प्रकाश पांडे, देहरादून से राजेश वर्मा, नैनीताल से सर्वेंद्र बिष्ट, पौड़ी से सिद्धांत उनियाल, उधम सिंह नगर से राजीव चावला, टेहरी से बलवीर नेगी, उत्तरकाशी से शिव सिंह थलवाल, चंपावत से राजेश छाबड़ा, उधम सिंह नगर से ललित शर्मा आदि शामिल है।

Related posts

प्रशासन, पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

admin

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाएं सूचना अधिकारीःवंशीधर तिवारी

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त प्रशासन पंहुचा मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक मौत…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page