Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नगर पालिका परिषद बड़कोट वासी इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।आये दिन लगने वाले जाम से लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।बड़कोट थाने से ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज व पुलिसकर्मियों की कुम्भ में ड्यूटी लगाए जाने के कारण स्थिति अत्यधिक खराब हो गई है।अब बाजार की सम्पूर्ण ट्रेफिक ब्यवस्था गिने चुने होमगार्ड व पीआरडी के जवानो के भरोसे चल रही है।इनके साथ भी दिनभर वाहन चालकों, स्वामियों व स्थानीय ब्यापारियों की झड़प होती रहती है।अब तो स्थिति यह है कि बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक डी एस कोहली को भी स्वयं जाम के झाम से जूझना पड़ता है।बाजार में जाम लगने का एक कारण एन एच द्वारा सड़क का चौड़ीकरण न करना भी है, मुख्य बाजार में अभी तक राजमार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया गया है जिससे जाम लग रहा है।वहीं दूसरी ओर वेतरतीब सड़क किनारे खड़े वाहन व दिन में भारी वाहनों की मुख्य बाजार से आवाजाही भी जाम की समस्या बन गए हैं।यदि समय रहते एन एच द्वारा सड़क चौड़ीकरण या बायपास की ब्यवस्था नहीं की जाती है तो आने वाले समय में यहाँ जाम की विकट स्थिति होगी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत होगी।

Related posts

उत्तरकाशी: फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश करवाने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:संस्था ने अपने 29वें स्थापना दिवस पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,ई सी जी जांच भी हुई निःशुल्क

admin

आज भी पांडवो को सुख समृद्धि और धन वैभव देने वाले देवताओं के रूप मे मानते हैं, दिया आशीर्वाद ..पढ़े खबर……….

admin

You cannot copy content of this page