Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राशन विक्रेताओं खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ आक्रोश राशन कटौती पर उठाये सवाल.. पढ़ें खबर।

नौगांव। विकासखण्ड के खाद्य आपूर्ति विभाग को लेकर स्थानीय राशन विक्रेताओं और उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

राशन विक्रेताओं ने बताया की डामटा गोदाम से उन्हे 11कुंतल राशन कम दिया और अब गांव मे उन्हे राशन बिक्री और उप भोक्ताओं को वितरण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले पर उत्तराखंड औद्योनिक परिषद के सदस्य संजय थपलियाल ने जिलापूर्ति अधिकारी आशिष कुमार से वार्ता की और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।

आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।

मामला तियां,धारी, कफनौल,बजलाडी़, पमाडी़, नरयूंका, हिमरोल,दारसौं,गैर,सिमलसारी सहित तमाम गांवों से सामने आया जहां राशन उपभोक्ताओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि राशन विक्रेताओं को राशन कम दिया जा रहा है।

Related posts

यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

Arvind Thapliyal

कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के सानिध्य में होगा माघ मेला का आगाज: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

कोरोना के बढ़ते मामले-सरकार ने 3 निजी लैब को होम सैम्पल टेस्ट की दी अनुमति

admin

You cannot copy content of this page