Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डीएवी पीजी कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप राणा का जौनपुर-रवांई में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली अभिनंदन रैली,नैनबाग से खरादी तक युवाओं और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, अपने गांव पाली पहुंचकर कुल देवताओं के दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। राज्य के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद नवदीप राणा का पहली बार जौनपुर-रवांई क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। उनकी जीत की खुशी में विभिन्न कस्बों में ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन रैली निकाली गई। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर युवाओं ने खुशी जाहिर की।

 

नवदीप राणा के क्षेत्र में पहुंचने पर नैनबाग, डामटा, बर्निगाड़, नौगांव, बड़कोट और खरादी में समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत करते हुए उनकी जीत को पूरे जौनपुर-रवांई क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

 

इस स्वागत कार्यक्रम में नवदीप राणा के साथ डीएवी पीजी कॉलेज के कई छात्र भी मौजूद रहे। जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। लोगों ने उम्मीद जताई कि नवदीप राणा छात्र हितों के साथ-साथ अपने क्षेत्र की पहचान और युवाओं की आवाज को भी मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

 

बताया गया कि नवदीप राणा अपने पैतृक गांव पाली पहुंचकर जाख समेश्वर और कुपड़ा नागदेवता के दर्शन करेंगे तथा अपने कुल आराध्य देवताओं का आशीर्वाद लेंगे।

 

उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर और रवांई क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने नवदीप राणा को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल छात्र नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान, गोलू डोभाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप असवाल, तरवीन राणा, हरदेव राणा, रोहित रावत, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग व युवा मौजूद थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में ‘माई भारत–खेलो इंडिया संवाद’ का भव्य आयोजन.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजस्व विभाग और पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे 152लोगों पर किया एन टी पीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा:जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में स्थलीय निरीक्षण कर लिया ब्यवस्थाओं का जायजा

admin

You cannot copy content of this page