Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बाल शिक्षा सदन स्कूल में दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित, सात विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग,डाक विभाग की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट में भारतीय डाक विभाग, प्रखंड नई टिहरी के तत्वावधान में दीन दयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के चयनित सात छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक विभाग, डाक टिकट संग्रह तथा भारतीय संस्कृति एवं इतिहास के प्रति रुचि विकसित करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय डाक विभाग की ओर से देशभर में दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनके ज्ञान, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाता है।

इसी क्रम में बाल शिक्षा सदन स्कूल के चयनित विद्यार्थियों अनिक शाह, कृष, नैतिक टम्टा, स्वीकृति, तनिक, सृष्टि और अदिति ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता डाक विभाग से पहुंचे कर्मी डाक अधीदर्शक सुशील उनियाल और पोस्ट असिस्टेंट युद्धवीर राठी की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को डाक विभाग की योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों के महत्व से भी अवगत कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश शाह ने विद्यार्थियों की सहभागिता को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार, नीलम, मुस्कान खान, रश्मि रावत,रूसी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

दुखद।सड़क दुर्घटना में यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष सहित दो की मौत दौड़ी शोक लहर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम उत्तराखण्ड की 25वीं वर्षगांठ मनायेंगे, उस समय उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य होगा

admin

उत्तरकाशी:घायल व चोटिल जानवरों के हमदर्द हैं पत्रकार-समाजसेवी थपलियाल, अब तक करवा चुके हैं डेढ़ दर्जन से अधिक जानवरों का उपचार

admin

You cannot copy content of this page