Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व स्वास्थ्य मानसिक दिवस पर नुक्कड़ नाटक के तहत किया जागरूक, बुरांश संस्था की तरफ से चलाया जा रहे जन जागरूकता अभियान… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव। विकासखण्ड में वीडीसी सभागार में बुरांश संस्था और मुक्ता फाऊंडेशन के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ तीलू रौंतेली पुरूस्कार से सम्मानित स्वतंत्रती बधानी और एएनएम पुजा परमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और उसके बाद कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्कूली छात्र छात्राओं ने जन जागरूकता अभियान रैली चलाई गई।

कार्यक्रम में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकी इंटर कॉलेज कंडारी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के तहत लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम की थीम मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य समस्याओं से भ्रांतियों को दूर करना है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए बताया कि तनाव,चिंता,और अवसाद जैसी समस्याओं के बचाव और समय पर परामर्श लेने को लेकर विस्तार से जानकारी दी और इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और संवाद सत्र और काउंसिल से जुड़े कार्यक्रम में आयोजित होते हैं, उसके बाद नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को लेकर बुरांश संस्था की ब्लाक प्रोजेक्ट अधिकारी कृष्णा रावत ने बताया कि संस्था की तरफ से समय समय पर मानसिक रोगों और तनाव जैसी समस्याओं को लेकर समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाये जातें हैं और विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गत वर्ष कार्यक्रम आयोजित होतें हैं जिसमें जन जागरूकता अभियान से लेकर सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं।

कार्यक्रम में स्वतंत्री बधानी, एएनएम पुजा, समाज सेवी महावीर शाह, बर्फियालाल, मंच संचालक नरेश राज सहित तमाम छात्र छात्राएं और गणमान्य प्रोजेक्ट के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून ब्रेकिंग:बादल फटने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल बहने से दिक्कतें बढ़ी

admin

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर चकराता डिग्री कालेज में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम

admin

“Garib Kalyan Sammelan” – the Prime Minister’s conversation in the biggest single-program, read the full news *

admin

You cannot copy content of this page